विकास और आपदा राहत को रफ्तार: CM धामी ने विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लिए मंजूर किए ₹14 करोड़, मंदिरों के सुंदरीकरण और सड़कों का होगा कायाकल्प

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी देने और आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों की बुनियादी ढांचा, धार्मिक स्थल सुंदरीकरण, सिंचाई व सड़क योजनाओं के लिए 14 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का यह कदम पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अवस्थापना विकास को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: एक्शन मोड में CM धामी, तड़के ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक; 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत पिथौरागढ़ के डीडीहाट में संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹79.87 लाख तथा चंपावत के लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना व सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर किया गया है। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ के मोस्टामानू व सैम मंदिर, पौड़ी के मां बाल कुंवारी मंदिर, अल्मोड़ा के भीमादेवी मंदिर तथा सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सुंदरीकरण के लिए ₹3.69 करोड़ की मंजूरी दी गई है। वहीं, ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में मंदिरों व धर्मशालाओं के निर्माण, चंपावत में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्गों, और बीजापुर नहर के जीर्णोद्धार हेतु ₹4.95 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र के 13 व्यावसायिक भवन स्वामियों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1.21 करोड़ की राशि जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार, 480 गेस्ट फैकल्टी की होगी जल्द तैनाती
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कानूनी शिकंजे में उपद्रवी: दिल्ली पुलिस ने 4 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस, गृह मंत्री अमित शाह ने ली उच्चस्तरीय बैठक

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें