टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत: चंपावत में घटकू मंदिर के पास हुआ हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

चंपावत। नगर के घटोत्कच (घटकू) मंदिर के मुख्य गेट के सामने शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टिप्पर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार, चंपावत के जूप वार्ड (मूल निवासी मौराड़ी बनलेख) का रहने वाला दीपक जोशी (20 वर्ष), पुत्र मुरलीधर जोशी शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपनी स्कूटी से चंपावत की ओर आ रहा था। इसी दौरान चंपावत-तामली मंच रोड पर घटकू मंदिर के पास चढ़ाई पर जा रहे एक टिप्पर से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले दाहिने पहिये की चपेट में आ गई, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड से तस्करी कर उत्तर प्रदेश पहुंचाई गई करोड़ों की खैर की लकड़ी बरामद, बहेड़ी के गोदाम पर छापा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है। कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तिकोनिया पार्क में रात को सोना हुआ खतरनाक: हल्द्वानी में दो लोगों के कान कटे मिले, इलाके में 'कान कटवा' की चर्चा से दहशत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ की अनोखी रणनीति: ग्राहक बनकर बुक की 'रैपिडो', हल्द्वानी में दो दिन के अभियान में 18 निजी बाइक सीज

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें