मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना के तहत जेएनयू में प्राध्यापकों का प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना’ के तहत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में एक सप्ताह का शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों से चुने गए 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया।


 

डॉ. दीपा सिंह और डॉ. ज्योति टम्टा ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एमबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी की गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपा सिंह और इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति टम्टा ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान, प्राध्यापकों को नई शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोजेक्ट राइटिंग स्किल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, और फील्ड सर्वे जैसे विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और कार्यशालाओं में शामिल होने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

व्याख्यान के अतिरिक्त, शैक्षिक भ्रमण के रूप में उन्हें भारतीय संग्रहालय, इंडिया गेट और अक्षरधाम मंदिर जैसे राष्ट्रीय स्मारकों का भी दौरा कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, डॉ. दीपा सिंह और डॉ. ज्योति टम्टा को महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

Ad