उत्तराखंड में IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी: 10 IAS और 1 IFS अधिकारी की जिम्मेदारियों में फेरबदल, शिक्षा-आबकारी विभागों में बड़े बदलाव

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस सूची के तहत 10 IAS और 1 IFS अधिकारी की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच जारी इस सूची से शासन के कई प्रमुख विभागों के समीकरण बदल गए हैं।

प्रमुख सचिवों व सचिवों के विभागों में फेरबदल

जारी तबादला सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं तथा नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • प्रमुख सचिव एल. फैनई: आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

  • सचिव नितेश कुमार झा: सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है।

  • IAS रविनाथ रमन: विद्यालयी शिक्षा विभाग से हटाकर अब परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • IAS पंकज कुमार पांडे: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है।

  • IAS बृजेश कुमार संत: आबकारी विभाग की नई कमान सौंपी गई है। अब वह खनन के साथ-साथ आबकारी विभाग भी संभालेंगे।

  • IAS ज्योति यादव: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद इन्हें शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

  • IAS सुरेंद्र नारायण पांडे: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • IAS युगल किशोर पंत: सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • IAS रणवीर सिंह: वित्त विभाग की कमान सौंपी गई है।

  • IAS अभिषेक रुहेला: अपर सचिव के रूप में राज्य संपत्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • IFS पराग मधुकर धकाते: पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

अभी और बदलाव संभव: अधूरी मानी जा रही तबादला सूची

हालांकि कुल 11 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में इस सूची को अभी अधूरा माना जा रहा है। नियोजन तथा महानिदेशक (DG) कृषि के पद पर कार्यरत अधिकारी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद अभी भी रिक्त बने हुए हैं। माना जा रहा है कि शासन में जल्द ही दूसरी तबादला सूची के जरिए इन खाली पदों पर भी नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें