लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से दरिंदगी: बागेश्वर में ट्रक चालक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर दर्ज किया पोक्

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ लिफ्ट देने के बहाने ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। किशोरी के पिता द्वारा झिरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन दिनों तक लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी को उसके रिश्तेदारों के घर से सकुशल बरामद कर लिया, जिसके बाद इस घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले शाम के समय किशोरी बागेश्वर की ओर आ रही थी। रास्ते में उसने एक ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी, जिसने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस खौफनाक घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी अपने रिश्तेदारों के घर चली गई और परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। जब परिजनों को उसका कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झिरौली से लेकर जिला मुख्यालय तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लोगों से पूछताछ की। इस बीच किशोरी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और आखिरकार रिश्तेदारों के घर से उसे ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में दर्दनाक हादसा: नारायणबगड़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी की दीवार गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

कोतवाली में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई पूछताछ के दौरान किशोरी ने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की कहानी बयां की। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ उसके आधिकारिक बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पोक्सो (POCSO) अधिनियम समेत अन्य संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के भू-कटाव पर कांग्रेस ने घेरा: वरिष्ठ नेता दुर्गापाल और कुड़ाई ने सरकार से पूछे 9 सालों के हिसाब सहित 6 तीखे सवाल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत: चंपावत में घटकू मंदिर के पास हुआ हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें