उत्तराखंड : सम्मोहित कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को सम्मोहित करके उनसे धोखाधड़ी से उनका कीमती सामान छीन लेता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से छीने गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।


भविष्य बताने के बहाने महिला से लूटा था सामान

यह मामला तब सामने आया जब 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर की एक महिला ने रुड़की कोतवाली में तहरीर दी। महिला ने बताया कि 9 अगस्त को रुड़की नगर निगम पुल के पास दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर भविष्य बताने का बहाना किया। उन्होंने परिवार की समस्या हल करने का झांसा देकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद, उन्होंने महिला से उसके सोने के कुंडल, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपए नकदी एक पोटली में रखवाए और मौका पाते ही सामान लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

2 मोबाइल और ₹28 हजार बरामद, कुंडल बेच दिए थे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से सोनाली पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरिद्वार के कलियर निवासी शादाब और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी साजिद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने सोने के कुंडल कलियर मेले में बेच दिए थे। पुलिस ने कुंडल बेचकर हासिल किए गए ₹28,070 भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती
Ad