राजू अनेजा,लालकुआं। महज ढाई माह पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुए रिश्ते ने दो परिवारों की सहमति से विवाह का रूप लिया था, लेकिन वही संबंध अब एक दर्दनाक और रहस्यमयी अंत पर आकर ठहर गया। निर्मल कॉलोनी में नवविवाहिता रिया विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि रिया और नृपेंद्र विश्वास की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ी, नजदीकियां बनीं और फिर 24 अक्टूबर 2025 को दोनों ने परिजनों की सहमति से विवाह कर लिया। शादी के बाद सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन ढाई माह के भीतर ही यह रिश्ता मौत के सन्नाटे में बदल गया।
गुरुवार शाम रिया का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
नवविवाहिता की मौत ने सोशल मीडिया से बने रिश्तों, पारिवारिक सहमति और वैवाहिक जीवन के भीतर छिपे तनावों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह आत्महत्या है या किसी गहरी साजिश का नतीजा—इसका जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित; आपातकाल के जुल्मों की दास्तां सुन भावुक हुए कार्यकर्ता
- रुद्रपुर: धामी सरकार की बड़ी सौगात; बागवाला में बनकर तैयार हुए 1872 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, आधे दाम पर मिलेंगे आशियाने
- पिथौरागढ़: जबरन मतांतरण मामले में नया खुलासा; पीड़ित पिता का आरोप— बेटे को ‘पापा’ बोलने पर पीटा जाता था, ‘अब्बू’ कहने का बनाया दबाव
- हल्द्वानी: महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराने वाला ‘हाई-प्रोफाइल’ चोर गिरफ्तार; कोरोना काल में विदेश से पढ़कर लौटा था आरोपी, अजीबोगरीब तर्क सुन पुलिस भी हैरान
- हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में पोस्टर और हस्ताक्षर अभियान को लेकर ABVP और NSUI में झड़प; हाथापाई में एक छात्र घायल, परिसर में पुलिस तैनात
- मोटाहल्दू: मतदाता सत्यापन में लापरवाही का आरोप, बीएलओ पर घर-घर न जाकर पंचायत सदस्यों से काम कराने का दावा; एसडीएम से शिकायत
- उधम सिंह नगर : न्याय के तराजू में रिहाई का पलड़ा भारी! पाॅस्को सहित गंभीर मामलों में जांच, गवाह और पैरवी की कमजोर कड़ियां बढ़ा रही हैं बरी होने के मामले
- गढ़ीनेगी के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, पहले चेयरमैन के रूप में अभिषेक सुखीजा ने संभाली कमान
- रुद्रपुर: बंद कमरे में पेट के बल गिरा मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, मुंह और नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक

