ऋषिकेश में दो घंटे की बारिश बनी आफत, गंगोत्री हाईवे पर फंसी बस

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। ऋषिकेश में शनिवार सुबह हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलसैलाब आ गया, जिससे सड़कें और रिहायशी इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए।


 

सड़कों पर भरा जलसैलाब, यात्री बस में मची चीख-पुकार

 

बारिश की वजह से गंगोत्री हाईवे पर स्थिति बेहद खराब हो गई। जलसैलाब के साथ आए मलबे में यात्रियों से भरी एक बस और उसके पीछे कई छोटे वाहन फंस गए। बस में फंसे यात्रियों में घबराहट के कारण चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। बारिश रुकने और जलस्तर कम होने के बाद जेसीबी की मदद से बस और मलबे को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे: प्रदेशभर में 51,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य, 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान का आह्वान

 

निचले इलाकों में घुसा बारिश का पानी

 

शहर के श्यामपुर बाईपास मार्ग, मनसा देवी, ढालवाला, आवास विकास, गंगानगर और चंदेश्वर नगर जैसे निचले इलाकों में भारी बारिश का पानी सैलाब की तरह घुस गया है। गीतानगर की गलियां पूरी तरह से भर गईं, जिससे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियाँ पानी में डूब गईं। लोगों के घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश से पूरे शहर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्म्स एक्ट का केस अदालत में ढह गया, गवाह तक पेश नहीं कर सकी पुलिस... आरोपी बरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, 47 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक फरार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें