गौला नदी के लालकुआं गेट से अवैध रूप से उपखनिज भर रहे दो वाहन पकड़े

खबर शेयर करें -

लालकुआं: वन विभाग की गौला रेंज की टीम ने लालकुआं निकासी गेट से अवैध रूप से उपखनिज भर रहे दो वाहनों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़े गए एक वाहन की निकासी भी बंद थी। वन विभाग द्वारा दोनो वाहनों की सीज कर दिया।

यह भी पढ़े 👉 रुदपुर सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नुमाइश के बाहर उपद्रवियों का तांडव: 50 से अधिक दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़, अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त

सोमवार को अवैध खनन की सूचना पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गौला नदी में उपखनिज भरने गए वाहनों की चैकिंग की। जिसमें टीम को बिना रायल्टी का टोकन लेकर नदी में गए दो वाहनों को पकडऩे में सफलता मिली। टीम ने दोनों वाहन संख्या क्रमश: यूपी02ए – 6610 व यूके06जी – 0126 को सीज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की दी है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उन्हें लालकुआं गेट से उपखनिज चोरी की सटीक सूचना मिली थी। पकड़े गए एक वाहन की रविवार को ओवरलोड ढ़ोने के चलने निकासी बंद थी। दो वाहन बिना रायल्टी के टोकन के उपखनिज भर रहे थे। टीम में उपराजिक प्रमोद बिष्ट, फोरेस्टर भुपाल जीना, नीरज रावत व पान सिंह मेहता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की नारी की बेमिसाल हिम्मत: रुद्रप्रयाग में गुलदार के हमले पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दरांती से किया पलटवार, जान बचाकर खुद पहुंचीं घर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नई शिक्षा नीति के 6 साल: SIMT में गूंजा नवाचार का मंत्र, छात्रों को AI और रिसर्च के लिए किया प्रेरित