दो पत्नियों की आत्महत्या करने पर तंज कसते थे ग्रामीण, आहत होकर पड़ोसी के बच्चों को खिला दी जहरीली टॉफी, तीन की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक शख्स की दो पत्नियों ने आत्महत्या कर लिया था। जिसे लेकर ग्रामीण उस पर व्यंग कसते थे। इसी बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी की बच्चियों को जहरीली टॉफी दे दी।

जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये घटना कड़ा धाना के सौरंई बुजुर्ग गांव का है। रविवार की सुबह जहरीली टॉफी खाने से एक और बच्ची की मौत हो गई। जबकि जहरीली टॉफी खाने से दो बच्चियों ने पहले ही दम तोड़ दिया था। जबकि अभी एक अन्य बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात वासुदेव प्रजापति की दो मासूम बेटियां साधना और शालिनी छत पर खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोसी झोलाछाप डॉक्टर शिवशंकर ने उनकी ओर जहरीला टॉफी फेंक दिया था। जिसे साधना, शालिनी ने अपनी चचेरी बहन आरुषी और वर्षा के साथ मिलकर खा लिया था। टॉफी खाने के बाद चारों की हालत खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख साधना, सालिनी और आरुषि को चिल्ड्रेन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां साधना और शालिनी ने दम तोड़ दिया। वहीं एक बच्ची की मौत रविवार की सुबह हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए शुक्रवार को आरोपी शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि साल भर पहले उसकी पत्नी गुड़िया ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं करीब एक महीने पहले उसकी दूसरी पत्नी माया ने भी जहर खा लिया था। इस पर मोहल्ले के लोग तंज कसते थे। राजकुमार के परिजन चिढ़ाते थे। इसी बात से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार