ऊधम सिंह नगर को मिला चौथा स्थान: PM जनमन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: भारत सरकार के महत्त्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM जनमन) कार्यक्रम के क्रियान्वयन में ऊधम सिंह नगर जनपद को पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर-रामनगर वालों हो जाओ तैयार! 18 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस

PM जनमन कार्यक्रम

 

  • शुभारंभ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
  • उद्देश्य: कमजोर जनजातीय समूहों को मुख्य धारा से जोड़ना और उनका सर्वांगीण विकास करना।
  • लक्ष्य: इस योजना के अंतर्गत भारत के 75 जनजातीय जिलों के लगभग 75 समुदायों के 28 लाख से अधिक लोगों को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  नौ साल बाद अंडरपास निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे-राजस्व विभाग की बैठक पर टिकी सबकी नजर

 

जिलाधिकारी ने दिया सफलता का श्रेय

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह सम्मान जनपद के सभी अधिकारियों की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।

जिले को राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान मिलना, कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के प्रति ऊधम सिंह नगर प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 'हमारा विधायक' की जंग हुई तेज ! विकास शर्मा के बाद शिव अरोड़ा समर्थकों ने भी भरी हुंकार
Ad