उत्तराखंड : देवभूमि में बच्चे के साथ सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने चलती ट्रेन में किया रेप

चलती ट्रेन में किया रेप, सीनियर डीसीएम ने आरोपी टीटीईके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, देहरादून। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार द्वारा गोरा ऐप के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है वही देहरादून में बच्चे के साथ सफर कर रही महिला की टीटी ई ने चलती ट्रेन में आबरू लूट कर देवभूमि को कलंकित करने का घिनौना कार्य किया है ।

जानकारी के मुताबिक यहाँ एक टीटीई ने महिला यात्री को पहले एसी कोच में बिठाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने जीआरपी से इसकी शिकायत की हैं। महिला के मुताबिक़ यह घटना तब सामने आई जब वह अपने बच्चे के साथ सफर कर रही थी। महिला ने यह भी बताया की टीटीई के साथ एक और शख्स और भी था जिसने उसका बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

दरअसल संभल के चंदौसी की रहने वाली महिला ने बताया की बीते 16 जनवरी को देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रही थी। उसके पास जनरल क्लास का टिकट था। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात टीटीई राजू सिंह से हुई। राजू से उसकी पहले से पहचान थी लिहाजा उसने महिला और उसके बच्चे को एसी बोगी में बिठा दिया।

इसके बाद रात करीब 9:55 में राजू सिंह उसके कोच में पहुंचा और पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही महिला बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

बच्‍चे को ऊपर वाली सीट पर ल‍ेटा दियाTTE और उसके साथी दोनों ने कोच की लाइट बंद कर पर्दे गिरा दिए। आरोप है बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लिटा दिया और महिला का रेप किया। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर उसे होश आया। होश आने के बाद वह दूसरे दूसरे कोच में जाकर यात्री महिलाओं के पास बैठ गई।
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया, “संभल के चंदौसी में रहने वाली महिला ने 5 दिन तक अपने साथ रेप की बात किसी को नहीं बताई। वह डर गई थी। जिस वजह से वह चुप रही। थोड़ी हिम्मत करने का बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शनिवार को महिला ने TTE और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी TTE को सीनियर डीसीएम ने सस्पेंड कर दिया है। वही इस वारदात के बाद ट्रेन में महिलाओ की सुरक्षा पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार