उत्तराखंड : खनन से भरे डंपर ने विधायक की कार को मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें -

चिलकाना नगर में बस स्टैंड के निकट खनन से भरे डंपर ने उत्तराखंड विधायक की कार में साईड मार दी, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और उसके चालक को थाने ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी को मजबूत करती अलका पाल ने फिर बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा, दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ थामा हाथ

नगर के बस स्टैंड के निकट सहारनपुर की ओर आ रहे खनन से भरे डंपर ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरबंश कपूर की पत्नी एवं देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक सविता कपूर की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विधायक की कार एक साईड से क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक के सुरक्षा गार्ड द्वारा डंपर को मौके पर ही रोक लिया गया। जिस कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा डंपर एवं चालक को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बीमारी से तंग आकर पति ने दवा में मिलाकर पिलाया था जहर; 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर को धूल मुक्त और स्वच्छ बनाने की मुहिम में महापौर दीपक बाली का एक और बड़ा कदम