उत्तराखंड : पुलिस ने किया ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, प्रेम जाल में फंसा महिला बनाती अश्लील वीडियो फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल

खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पुलिस ने शातिर ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने युवती समेत गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों आरोपी पहले लोगों को प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे.

जानिए कैसे खुला मामला: एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कोटद्वार कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी. व्यक्ति ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया था कि एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं-107/2025, धारा 308(6) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गहन जांच की गई.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

सीआईयू टीम की मदद से दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि महिला लिफ्ट मांगकर वाहन चालकों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर होटल या कमरे में ले जाती थी.

आरोप है कि होटल में जाने के बाद पहले से तय प्लान के तहत नवजोत सिंह आकर दोनों की वीडियो बना लेता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था. पुलिस के अनुसार अब तक दर्जनों लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया है. दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad