उत्तराखंड : शिक्षिका छात्रा से धुलवाती थी बर्तन व कपड़े, जांच के बाद शिक्षिका सस्पेंड

खबर शेयर करें -

पौड़ी: यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भादसी में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल मामला बीते जून का है. इस मामले में इसी माह 5 जुलाई को जांच हुई थी.

मामला में क्या कह रहे अधिकारी: जिला शिक्षाधिकारी प्रांरभिक शिक्षा रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बीते जून महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय भादसी की छात्राएं कपड़े व बर्तन धोते हुए दिखाई दी थी. जिस पर डीईओ कुशवाहा ने मामले में उप शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए. साथ ही जांच आख्या साक्ष्यों के साथ विभाग को उपलब्ध कराने को कहा. बीईओ ने 5 जुलाई को जांच कर आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की.

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिसमें बताया गया कि विद्यालय के वायरल वीडियो की जांच के बाद पूछताछ की गई. जिसमें पता चला कि वीडियो 26 जून का है. इतना ही नहीं प्रधानाध्यापिका का वीडियो ग्रामीणों द्वारा बनवाई गई है. जांच के दौरान पूछताछ में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा से कपड़े व बर्तन धोने की बात स्वीकार की. इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है. जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका का व्यवहार ग्रामीणों के साथ ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

डीईओ कुशवाहा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के बाद प्रधानाध्यापिका कुसुम नेगी को सस्पेंड किया गया है. साथ ही प्रधानाध्यापिका को एक माह के भीतर अपना पक्ष रखने के भी आदेश दिए हैं.

मामले में शिक्षिका ने क्या कहा: इस सारे मामले में आरोपी प्रधानाध्यापिका का कहना है कि बीते साल अक्टूबर 2022 में उनके हाथ में चोट लगी थी. उस समय छात्रा से कपड़े तार में फैलाये गये थे, ना कि धोये गये थे. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ही वो चाय भी बनाती थी. जिसके बाद सभी एक साथ मिलकर चाय के बर्तन धोते थे.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव
Ad Ad Ad Ad