उत्तराखंड का बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री धामी ई-नेवा का करेंगे उद्घाटन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बताया कि इस सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) का उद्घाटन करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब विधानसभा सत्र पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

अध्यक्ष ने क्या बताया

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सत्र के दौरान विधायकों ने सरकार से कुल 521 सवाल पूछे हैं और दो विधेयक भी भेजे गए हैं। इसके अलावा, विधानसभा के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सत्र के दौरान दो इंजीनियरों को तकनीकी सहायता देने हेतु नियुक्त किया जाएगा। खंडूरी भूषण ने कहा कि आगामी सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, कार्यसूची, प्रश्नों के उत्तर और बजट डिजिटली उपलब्ध होंगे, हालांकि, यह सत्र पूरी तरह पेपरलेस नहीं होगा। पूरी विधानसभा को पेपरलेस बनाने के लिए अगले दो-तीन सत्रों में और कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

अधिकारियों को दिए निर्देश

साथ ही, उन्होंने बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं और विधानसभा की कार्यवाही के समय को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों से समन्वय कर बच्चों की परीक्षा केंद्र तक यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, खासकर यातायात की वजह से। यह सत्र उत्तराखंड की विधानसभा के डिजिटल दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में घर वापसी; प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
Ad