गोलू देवता के दरबार में उक्रांद की न्याय की पुकार: बढ़ते भ्रष्टाचार और पहाड़ के शोषण के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया संघर्ष का संकल्प

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलू जी के मंदिर में शीश नवाया। भीमताल विधानसभा से यूकेडी के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट के नेतृत्व में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने प्रभु के सामने प्रदेश में बढ़ते अन्याय, भ्रष्टाचार और पहाड़ के लोगों के साथ हो रहे निरंतर शोषण के विरुद्ध न्याय की गुहार लगाई। दल के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अन्याय के विरुद्ध एक बड़े संघर्ष और जनजागरण का शंखनाद है।

यह भी पढ़ें 👉  बहस की चुनौती देकर गायब हुए BKTC अध्यक्ष: प्रेस क्लब पहुंचे गणेश गोदियाल ने साधा निशाना, कहा— सवालों से भाग रही भाजपा सरकार

इस अवसर पर युवा उक्रांद के नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र आज भी बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। जनता की आवाज को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और जनअधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त जनआंदोलन खड़ा करना अनिवार्य हो गया है। न्याय के देवता गोलू जी के दरबार से उक्रांद अपने जनसंपर्क अभियान और जनसंघर्ष के एक नए चरण की शुरुआत करने जा रही है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भीमताल क्षेत्र में विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट के अभियान का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बहस की चुनौती देकर गायब हुए BKTC अध्यक्ष: प्रेस क्लब पहुंचे गणेश गोदियाल ने साधा निशाना, कहा— सवालों से भाग रही भाजपा सरकार

कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन मंत्री (युवा उक्रांद) व कुमाऊं मंडल संयोजक गौरव जोशी, जिला अध्यक्ष (युवा उक्रांद) कुलदीप बोहरा, जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, जिला संगठन मंत्री यतेंद्र बिष्ट सहित युवा उक्रांद के ज्योति दानू, गंगा मेहरा, कपिल मेहता, धनंजय मेर, रवि कन्याल, सुजल पंवार और सोनू नागदली मौजूद रहे। इनके अलावा राजीव लोचन, रोहित जीना, करन चौसाली, कमल कालूरा, करन पंत, हर्षित, भीमताल से लोकेश वर्मा, भीमताल विधानसभा अध्यक्ष हरीश अधिकारी, प्रमोद सती, विक्रम बिष्ट तथा अंकित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की। उक्रांद के मीडिया प्रकोष्ठ ने समस्त प्रदेशवासियों, युवाओं और महिलाओं से उत्तराखंड के स्वाभिमान की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बहस की चुनौती देकर गायब हुए BKTC अध्यक्ष: प्रेस क्लब पहुंचे गणेश गोदियाल ने साधा निशाना, कहा— सवालों से भाग रही भाजपा सरकार
Ad