बहन की मौत के समय बाहर था भाई, लौटने पर कब्र खोदकर निकाली लाश, इसके बाद जो हुआ वह था चौंकाने वाला

खबर शेयर करें -

अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की लाश को कब्र से बाहर निकलवाया है। घटना बहादुर गांव की है। असल में भाई को शक था कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है।

बहन की जब मौत हुई, वह घर से बाहर था।वह बिहार में नौकरी करता है। उसके आने से पहले ही घरवालों ने बहन का अंतिम संस्कार कर दिया।

दरअसल, शख्स की बहन 22 मई को अपने घर में मृत पाई गई थी। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घऱवालों ने इसे सुसाइड माना और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

बहन की मौत की सूचना पाकर भाई घर पहुंचा। उसे पता चला कि बहन का तो अंतिम संस्कार कर दिया दिया है। वह बहुत दुखी हुआ। उसे घरवालों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके शरीर पर कई जगह कट के निशान औऱ खरोंच थे। इतना सुनने के बाद भाई को शक हुआ कि उसकी बहन की मौत सामान्य नहीं है। उसे शक हुआ कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया है। उसे यह भी शक हुआ कि बहन ने किसी मजबूरी में आकर सुसाइड किया है। वहीं घरवालों ने उसे यह भी बताया कि जब वह फांसी के फंदे से लट रही थी तो उसके पैर जमीन को छू रहे थे। उसके दोनों पैर एक ईंट पर रखे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

उसकी छोटी बहन से मृतका को फांसी के फंदे पर झूलते देखा था।

बहन की मौत के पीछे आखिर कारण क्या हैं?

इतना सुनने के बाद भाई बैचेन हो उठा। उसने सोचा कि वह पता लगा कर रहेगा कि उसकी बहन के साथ आखिर हुआ क्या था? इसलिए उसने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। उसने पुलिस से कहा कि वह बहन की मौत की जांच करवाना चाहता है। वह चाहता है कि उसकी बहन का पोस्टमार्टम हो और यह पता लगाया जाए कि उसके साथ क्या हुआ था?

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

उसने पुलिस से कहा कि जांच के लिए वे शव को कब्र से बाहर निकाल सकते हैं। इसके बाद इगलास थाने के अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाला। भाई भी वहीं मौजूद था। पुलिस का इस मामले में कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad