कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, नोट करें सही तारीख और मुहूर्त

खबर शेयर करें -

सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन नवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि साल में दो बार आती है। नवरात्रि का व्रत माता दुर्गा की पूजा को समर्पित होता है यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है जिसमें भक्त माता रानी के नौ अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

यह भी पढ़ें 👉  LPG के नए नियम: अब 15 नहीं, 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹115 का बड़ा उछाल

माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की साधना करने से भक्तों को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है, ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा चैत्र नवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

चैत्र नवरात्रि की तारीख-
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से आरंभ हो रही है और 9 अप्रैल की रात 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वही उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि का व्रत 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है जो कि 18 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मुक्तेश्वर में तापमान सामान्य से 12°C अधिक; उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
वही चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना करने का विधान होता है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक है। वही कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापनाप करने और नौ दिनों तक व्रत पूजा करने से जीवन में अपार सुख समृद्धि मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मुक्तेश्वर में तापमान सामान्य से 12°C अधिक; उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad