जब तांत्रिक भी नही छुड़ा पाया पति के शराब की लत, तो पत्नी ने तांत्रिक संग मिल रच डाली यह खौफनाक साजिश

खबर शेयर करें -

यूपी के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने सुपारी देकर पति की हत्या करा दी. कुछ दिनों पहले पति का शव बरेली के रेलवे ट्रैक पर बरामत हुआ था. शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी थी. वहीं शनिवार को पुलिस ने इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और भाभी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक की पत्नी ने तांत्रिक को 2 लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या कराई थी. पत्नी अपने पति के शराब पीने की लत से परेशान थी.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है. दरअसल, थाना जलालाबाद क्षेत्र के गौस नगर कस्बे के रहने वाला सुरजीत शराब का आदी था और कमाई का सारा पैसा शराब में बर्बाद कर देता था. इसी बीच मृतक की पत्नी और उसकी भाभी की मुलाकात बरेली के रहने वाले तांत्रिक इरफान से हुई. शुरुआत में उसने तंत्र-मंत्र से शराब का नशा दूर करने की बात कही लेकिन सुजीत की शराब नहीं छूटी. जिसके बाद उसकी पत्नी विमला ने इरफान से अपने पति को रास्ते से हटाने की बातचीत की. पति की हत्या करने के लिए तांत्रिक इरफान को उसकी पत्नी और भाभी ने 2 लाख दिए. जिसके बाद इरफान के चार अन्य साथियों ने शराब पिलाने के बहाने से उसका अपहरण कर लिया और बरेली ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद उन्होंने युवक की लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि वह एक्सीडेंट नजर आए. इसी बीच तांत्रिक इरफान सुपारी का बाकी बचा हुआ पैसा लेने आया और शक होने पर परिजन उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

फिलहाल पुलिस ने मृतक सुजीत की पत्नी और भाभी समेत छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले पर शाहजहांपुर के एसपी एस आनंद ने बताया कि मृतक सुरजीत शराब का आदी था और कमाई का सारा पैसा शराब में बर्बाद कर देता था. इसी बीच मृतक की पत्नी और उसकी भाभी की मुलाकात बरेली के रहने वाले तांत्रिक इरफान से हुई. पति की हत्या करने के लिए उन्होंने तांत्रिक इरफान को उसकी पत्नी और भाभी ने 2 लाख दिए. जिसके बाद इरफान के चार अन्य साथियों ने शराब पिलाने के बहाने से उसका अपहरण कर लिया और बरेली ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार