पत्नी से झगड़ा हुआ तो मां के सिर में मारी लोहे की रॉड, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमें एक बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. इस कलयुगी बेटे पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद मां पर ही हमला बोल दिया.

बेटे ने लोहे की रॉड उठाकर मां पर हमला कर दिया. मां जैसे-तैसे हमले से जान बचाकर भागी लेकिन, चोट इतनी गहरी थी कि घर के दरवाजे पर पहुंचकर उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

निर्दयी बेटे की मां पर हमला करने की यह घटना जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हुई है. जानकारी के मुताबिक राजीव नगर में अमरपाल का घर है जिनका निधन करीब 5 साल पहले हो गया था. इस घर में फिलहाल उनकी पत्नी मुन्नी देवी अपने मझले बेटे अजय और उसकी पत्नी रोशनी के साथ रह रही थीं. मुन्नी देवी का बड़ा बेटा और छोटा बेटा पहले ही घर से बाहर दूसरी जगह पह रह रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्नी देवी के साथ अक्सर उनकी बहू लड़ाई किया करती थी.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

लोहे की रॉड से किया हमला

घटना के वक्त भी रोशनी और मुन्नी देवी के बीच किसी घरेलू बात पर कहा-सुनी हो रही थी. उसी वक्त उनके बेटे अजय ने मां के ऊपर ही रॉड से अचानक हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए मुन्नीदेवी घर के बाहर भागी. रॉड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने घायल हालत में ही भागने की कोशिश की. लेकिन रॉड से उनके सिर पर इतनी तेज चोट लगी थी कि वह दरवाजे पर ही गिर पड़ी और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  जिसके लिए पति को छोड़ा… उसी ने बीच राह में छोड़ा, अब कहां जाऊं साहब?” पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंची महिला

आए दिन होता था कलेश

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रोशनी और मां मुन्नीदेवी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर कलेश होता रहता था जिसकी वजह से अजय डिप्रेशन में था. इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है. निर्दयी बेटे ने मां की हत्या करने के बाद अपने भाई और बहन को फोन लगाकर इस बात की जानकारी दी थी. इसके बाद उसने पूरी जानकारी पुलिस को कॉल करके दी. मौके पर एडीसीपी अंकिता शर्मा पहुंची और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार