देर से सो कर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या
राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी.

कहा जा रहा है कि आरोपी की पत्नी ने उसके देर से सो कर उठने को लेकर अपनी बहन के सामने ताना मारा था. जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी का नाम फजरुद्दीन है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक, समीना अपनी बहन के साथ बैठी थी, तभी उसने देर से सो कर उठने के लिए अपने पति को ताना मारा. इस पर आरोपी ने समीना को धमकी दी और बाद में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि समीना नाम की महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़े 👉 देवर भाभी में बने अवैध संबंध, किया ऐसा काम कि जानकर उड़ जाएंगे होश
उधर, दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने उसी के दोस्त को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल आरी की ब्लेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सुल्तानपुरी के पी-3 ब्लॉक में रहने वाले पुष्पेंद्र पास ही में दर्जी का काम करता था. उसने अपने परिजनों से दोस्त सलीम के घर जाने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा था. अगले दिन पिता को पुष्पेंद्र के नंबर से फोन आया, जिस पर उसके पिता से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पुष्पेंद्र का शव उसके दोस्त सलीम के घर में था. पुलिस ने सलीम को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

