छह माह के कार्यकाल की चुनौती को अवसर में बदलेंगे, वीडियो देखें मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या बोले पुष्कर धामी

देहरादूनः खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि छह मार्च की इस चुनौतीपूर्ण कार्यकाल को वह अवसर में बदलेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्रकार वार्ता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें -https://youtu.be/IHSSqzs8kx8
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भाजपा विधान मंडल ने सर्वसम्मति से खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद श्री धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्तित्व के विकास की गंगा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक कई विकास कार्यो की आधारशिला रखी है। जिस को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। छह माह के चुनौतीपूर्ण कार्यकाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनौती को अवसर में बदला जाएगा।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड में आने वाली है मुख्ममंत्री की तीसरी लहर, देखे सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री को लेकर ट्रोल हो रहे जोक्स
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय
नाम- पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा विधानसभा (70)
पिता का नाम- स्व. शेर सिंह धामी
माता का नाम- विश्ना देवी
पत्नी का नाम- गीता धामी
जन्म स्थान- पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव
जन्म तिथि- 16-09-1975
निवास स्थान- नगरा तराई, खटीमा
शैक्षिक योग्यता- स्नातकोत्तर, व्यावसायिक- मानव संसाधन प्रबंधन
राजनीतिक दल का नाम- भारतीय जनता पार्टी
राजनीतिक सफर
1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली
2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे
2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष
2012- विधायक बने
2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
2017- दूसरी बार विधायक बने
2021- मुख्यमंत्री

