हल्द्वानी: बनभूलपुरा में स्मैक बेचते महिला तस्कर गिरफ्तार; पति लाता था माल, पत्नी करती थी सप्लाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं की स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 39.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई महिला की पहचान उजाला नगर, अली मस्जिद के पास रहने वाली राबिया के रूप में हुई है।

पुलिस को देख भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा

एसओटीएफ टीम गुरुवार को उजाला नगर क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी नाले के किनारे एक महिला और दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर महिला को दबोच लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। तलाशी लेने पर महिला के पास से नशे की खेप बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

लालपुर से आता था नशा, पति है स्मैक का लती

पूछताछ में राबिया ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसका पति फईम उर्फ बब्लू स्मैक पीने का आदी है और वह ऊधम सिंह नगर के लालपुर स्थित किसी सरदार से अपने लिए स्मैक खरीदकर लाता है। राबिया पति के लाए माल में से कुछ हिस्सा चुपके से निकाल लेती थी और घर के खर्च व अतिरिक्त कमाई के लिए बनभूलपुरा के स्थानीय नशेड़ियों को बेच देती थी।

यह भी पढ़ें 👉  कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल... कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसओटीएफ की उपनिरीक्षक दीपा अधिकारी, उपनिरीक्षक मनोज यादव और सिपाही दिलशाद अहमद शामिल रहे। पुलिस अब राबिया के पति और लालपुर स्थित मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad