नगर निगम पहुंची क्षेत्र की महिलाओं ने मेयर दीपक बाली को लगाया गुलाल और होली की दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने भी सभी माता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता को भी होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सभी के लिए यह पर्व खुशी संपन्नता और प्यार का संदेश लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला: पत्नी ने करीबी रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

यह पहला अवसर है जब नगर निगम महापौर का कार्यालय महिला होल्यारो द्वारा गाए गए होली के गीतों से गूंज उठा। महापौर दीपक बाली ने अपने कार्यालय में पहुंची नगर व क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने भी महापौर को गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और होली के गीत गाए। आज के इस होली मिलन कार्यक्रम में पूजा शर्मा डिंपल कांबोज रामकली देवी भावना परिहार माया बबीता कमलेश खस्टी जोशी खुशबू रावत पिंकी रावत प्रभा अनीता रावत किरन रावत सावित्री जोशी जानकी पंत बीना शर्मा दीपा राजेश्वरी भागीरथी राणा तुलसी बिष्ट नीरजा जोशी सुधा राय रंजनी ठाकुर पुष्प लता चतुर्वेदी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोश: भाजपा महिला मोर्चा ने हल्द्वानी कोतवाल को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चट्टान खिसकने से रास्ता बंद: धारचूला में फंसा चौथा दल, ठाड़ीगाड़ पुल क्षतिग्रस्त होने से दारमा और व्यास घाटी का संपर्क टूटा