हल्द्वानी में युवा व्यवसाई की गला घोटकर हत्या, सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की गला घोंटकर हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवा व्यापारी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़े- व्हाट्सएप में पर्सनल चैट छुपाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करें यह आसान ट्रिक

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी

रविवार की प्रात ग्रामीणों ने नवीन मंडी के पास स्थित दानिश के बगीचे में बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता उम्र 38 निकासी उजाला नगर हल्द्वानी वर्ष का शव देखा। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आनन – फानन में ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा फिंगर फ्रिंट लेने के साथ ही आवश्यक बिंदु पर जांच की। मामला प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत से जहां क्षेत्र में दहशत है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की माँ शकुंतला देवी व पत्नी रजनी का रो – रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक सोनू गुप्ता हलवाई का काम करता था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें