व्हाट्सएप में पर्सनल चैट छुपाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करें यह आसान ट्रिक

दिल्ली: अगर आप लोकप्रिय मैसेजिंग एप्स व्हाट्सएप (WhatsApp) में पर्सनल चैट को छुपाने या सीक्रेट रखना चाहते हो तो उसकी आसान सी ट्रिक है।
यह भी पढ़े-
देह व्यापार : बॉम्बे हॉस्पिटल के नजदीक स्थित होटल से 2 युवतियों और 8 युवकों को लिया हिरासत में
वर्तमान समय में मैसेजिंग एप व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय हो गया है। ऐसे में व्हाट्सएप में आपके कुछ ऐसे पर्सनल चैट्स होंगे जिसे आप दूसरों से छुपा कर रखना चाहते हैं।
आइए आज हम आपको बताते हैं व्हाट्सएप चैट को छुपाने का आसान तरीका। जिसके लिए हमें Archive फीचर का इस्तेमाल करना होगा। Archive फीचर पहले से ही WhatsApp में मौजूद होने के कारण इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल (install) करने की जरूरत भी नहीं है। अगर कोई शातिर नहीं होगा तो यह उसे नहीं पता चलेगा कि आपने पर्सनल मैसेज को Archive किया है।
यह भी पढ़े- दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग 10 किलो चरस समेत गिरफ्तार
जिसके लिए सबसे पहले आपको अपने WhatsApp को ओपन करना होगा। जिसके बाद जिस चैट को छुपाना है उस चैट पर कुछ देर तक होल्ड कर रखें। यहां पर आप एक साथ कई चैट भी होल्ड कर सकते हैं। जिसके बाद ऊपर बाई ओर archive का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही होल्ड की गई चैट गायब हो जाएगी।
ऐसे वापस आएगी archive की गई चैट–
अगर आपको archive की गई चैट को वापस लाना है तो उसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन कर उसे नीचे को स्क्रोल करना होगा। सबसे लास्ट में आपकी archive की गई चैट दिख जाएगी। जिस चैट को वापस लाना चाहते हैं उस पर कुछ देर तक होल्ड करें। इसके बाद आपको ऊपर दाई ओर Unarchive Chat आइकन पर क्लिक करना होगा। और आपकी छिपी हुई चैट वापस आ जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

