ट्विटर और फेसबुक को लेकर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी यह बड़ी चेतावनी

खबर शेयर करें -
रवि शंकर प्रसाद (फाइल फोटो)

  • हम सोशल मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं
  • नियमें को पालन न करने पर होगी कार्रवाई

 केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मो को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि फर्जी खबरें या भड़काऊ विषय सामग्रियों के फैलाए जाने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने राज्यसभा में ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मो को देश में व्यापार के दौरान भारतीय नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने अपने दिए बयान में कहा, “बोलने की स्वतंत्रता बेशक है, लेकिन अनुच्छेद 19ए कहता है कि इसमें कुछ प्रतिबंध भी हैं।” हम सोशल मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं, इसने आम लोगों को सशक्त बनाया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हालांकि, अगर फर्जी समाचार और हिंसा फैलाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाता है, तो भारत में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: परिवहन निगम खरीदेगा 250 नई बसें और कुंभ कार्यों को मिली वित्तीय शक्ति

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मो को भारत के संविधान का पालन करना होगा। भारतीय संविधान, सरकार और प्रधानमंत्री की आलोचना करने की अनुमति देता है, लेकिन फर्जी खबर फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन दरोगा भर्ती के लिए अब स्नातक जरूरी; आयु सीमा और भर्ती नियमों में भी हुआ बदलाव

उन्होंने कहा, “हमने ट्विटर और सोशल मीडिया के कुछ मुद्दों को चिन्हित किया है। अगर वे देश में व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उन्हें भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग मापदंडों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कैपिटल हिल की घटना और लाल किले की घटना के लिए मापदंड भिन्न नहीं हो सकते।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला: अब किन्नरों को 'बधाई' में मिलेंगे अधिकतम ₹5100; सफाई कर्मियों की दिहाड़ी भी बढ़कर हुई ₹800

भारत सरकार ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी क्योंकि देश में जारी किसानों के प्रदर्शनों के बीच कुछ ‘उत्तेजक’ ट्वीट्स को हटाए जाने के सरकार के आदेश का अनुपालन इसने नहीं किया था।