पहले बनाई झोपड़ी फिर बनता आशियाना इससे पहले ही वन विभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों के मंसूबों पर फेरा पानी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। एक तरफ जहां प्रदेश में अवैध रूप से बने रिसोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यवाही के आदेश कए हैं वहीं दूसरी ओर सरे शाम नियम व कानून को ताक में रखकर वन भूमि पर अतिक्रमण कारी अवैध कब्जे कर रातों रात मालामाल बनना चाह रहे हैं इधर वन भूमि पर झोपड़ी बनाकर कब्जा करने की मंशा पर वन विभाग की टीम ने पानी फेर दिया । तराई केंद्रीय वन प्रभाग कि टांडा रेंज के अन्तर्गत वीआईपी गेट स्थित घोडा़नाल रेलवे फाटक के पास अवैध कब्जे की नीयत से वन भूमि पर बनवाई गई झोपड़ी को वन विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया अचानक वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मचा हुआ है है।

यह भी पढ़ें 👉  सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ' देखिए पूरा वीडियो


बताते चलें कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग कि टांडा रेंज में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी जिस पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी ने वन विभाग कि टीम को अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

वही मिले निर्देश के बाद वन विभाग की टीम ने आज वीआईपी गेट के समीप वन भूमि पर डाली जा रही झोपड़ी को धवस्त कर भविष्य में उक्त भूमि पर किसी भी तरह का कबजा न करने की चेतावनी दी।इधर वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर सिडकुल: मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने टाला बड़ा हादसा

 

उन्हें सूचना मिली कि टांडा रेंज के अंतर्गत वीआईपी गेट स्थित घोडा़नाल रेलवे फाटक के पास कुछ लोग वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं इस पर टीम गठित कर वन कर्मियों को डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रोतेला के नेतृत्व में मौके पर भेजा गया।
जहां पहुंची टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुए सुरक्षित वन क्षेत्र में डाली जा रही झोपड़ी झाला को गिरा दिया इस मामले में अवैध कब्जेधारी के खिलाफ वन अधिनियम के धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप कुमार असगोला वनक्षेत्राधिकारी टांडा रेंज

यह भी पढ़ें 👉  वेंटिलेटर पर काशीपुर की स्वास्थ्य सुविधाएं, 64 करोड़ का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल फाइलों में तोड़ रहा दम
Ad