बागेश्वर : राजकीय इंटर कालेज की छात्राएं के चिल्लाने, रोने, नाचने के साथ अजीब हरकतें करने पर शासन-प्रशासन की उड़ी नींदे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के अंतिम राजकीय इंटर कालेज खाती की छात्राएं चिल्लाने, रोने, नाचने के साथ अजीब हरकतें कर रही हैं. अभिभावक परेशान हैं. तीन छात्राओं ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है. अभिभावकों के अनुसार वह बालिकाओं का उपचार भी करा रहे हैं. इसके बावजूद उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा है.

कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राएं हो रही बेहोश: खाती के इंटर कालेज के अभिभावकों के अनुसार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राएं बेहोश हो रही हैं. वह चिल्लाने लगती हैं और अजीब हरकतें करती हैं. नवंबर के अंतिम सप्ताह में दो छात्राएं बेहोश हुई थी. उसके बाद यह संख्या 15 तक पहुंच गई. बीते मंगलवार को तीन छात्राएं फिर से अजीब हरकत करने लगीं. एक अभिभावक पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. बताया कि उनकी बेटी घर में स्वस्थ रहती है. विद्यालय जाने पर वह अजीब हरकतें कर रही है. डाक्टरों को दिखाया और उन्होंने बताया कि वह मास हिस्टीरिया की शिकार हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में भीषण सड़क हादसा: नौ स्कूली बच्चों से भरी वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग: खाती के तारा सिंह ने बताया कि बालिकाओं को अस्पताल भी दिखाया गया. विद्यालय में पूजा का आयोजन भी किया गया. इसके बावजूद कोई लाभ नहीं मिल रहा है. विद्यालय के शिक्षक भी परेशान हैं. मोबाइल के सिग्नल कम आते हैं. जिससे उच्चाधिकारियों को सूचना भी नहीं पहुंच पाती है. उन्होंने विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है. वहीं सीईओ गजेंद्र सौन ने बताया कि बीते माह में राजकीय इंटर कॉलेज खाती से सूचना मिली थी. प्रधानाचार्य से फोन पर वार्ता की जा रही है. विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा. वह लगातार संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मंगल पड़ाव का बदलेगा स्वरूप: 90 करोड़ से बनेगा भव्य 4 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, मिलेंगी 212 आधुनिक दुकानें
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू: १६ से २३ सितंबर तक सजेगा भव्य मंच, इस बार डीजे पर रहेगा प्रतिबंध