आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

खबर शेयर करें -

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जिसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि
गृह में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक लेंगे।
बता दे कि प्रदेश में रविवार से भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान हुआ है। आपदा में दर्जनों लोगों की मौत हुई है। जबकि यह आंकड़ा अभी बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा सड़क समेत तमाम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचा है।
आपदा को लेकर केंद्र सरकार लगातार नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका लगातार अपडेट ले रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का हवाई दौरा कर आपदा का जायजा लेंगे। जिसके लिए वह बुधवार रात्रि गुजरात से रवाना होकर लगभग साढे बारह  बजे देहरादून पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी व  कई मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। शाह  ने राजभवन पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह पौने दस
बजे वह जीटीसी हेलीपैड से हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद अधिकारियों की बैठक कर दोपहर में वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा