आशाओं का बढ़ेगा वेतन, मेडिकल छात्रों को दी राहत, 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को बोनस का तोहफा
देहरादून: धामी कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस का तोहफा दिया है. जिससे प्रदेश के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को सरकार बोनस देगी. वहीं, कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने पर मुहर लगा दी है.
![]()
कैबिनेट ने मेडिकल छात्रों को राहत देते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पर 50 हजार फीस और बिना बॉन्ड की फीस 4 लाख से घटाकर 1 लाख 45 कर दी है. इसके साथ ही कैबिनेट ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पेंशन में राहत देने पर भी मुहर लगाई है.
इसके साथ ही धामी कैबिनेट ने NHI DCL को उत्तराखंड में कार्यदायी संस्था के रूप में इंपैनल करने पर मुहर लगाई है. साथ ही प्रदेश में खनन नीति में संशोधन और खनिज भंडारण के नियम बदलने पर ही सहमति जताई है.
उत्तराखंड में रिवर ट्रेनिंग नीति 2021 में संशोधन होगा. जिसके तहत आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का चिन्हिकरण होगा. हर वर्ष 19 नवंबर तक रिवर ट्रेनिंग का काम होगा. 30 जून बारिश से पहले मलबा और सिल्ट हटाने का काम होगा. इसके साथ ही कैबिनेट ने स्टोन क्रशर नीति में भी संसोधन कर दिया है. अब हरिद्वार में गंगा नदी से क्रशर की दूरी को कम किया जाएगा. कैबिनेट ने विधानसभा का शीतकालीन सत्र गैरसैंण में आयोजित करने पर मुहर लगाई है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री राज्य पोषण योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिली है.
कैबिनेट ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना में संसोशन की मंजूरी देते हुए सब्सिडी को 50% बढ़ाने पर सहमति जताई है. बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर की सेवा नियमावली प्रख्यापित की गई. छात्रों को दी जाने वाले टैबलेट में रैम 3 GB से घटाकर 2 GB किया गया है. समूह ख की 6 शाखाओं में पदोन्नति की अनियमितता को देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है. सरकारी संस्थाओं और ठेकेदारों के विवाद को लेकर बनाई गई सेवानिवृत्त अधिकारियों की समिति की रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत हुई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

