उत्तराखंड कांग्रेस मैं फूट, हरीश रावत कि घोषणाओं की प्रीतम सिंह ने निकाली हवा

देहरादून: कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता से वादों की झड़ी लगा रखी है. हरीश रावत ने फ्री बिजली देने के साथ ही गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की बात कह रहे हैं. लेकिन हरीश रावत के इन वादों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है. ये बात हम नहीं कर रहे, बल्कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बयानों से जाहिर हो रहा है.
पांच साल बाद सत्ता में वापसी के आस लगाए बैठी कांग्रेस अब जनता से नए-नए वादे कर रही है. इन वालों में सबसे आगे हरीश रावत है. कभी वो प्रदेश की जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करते हैं तो कभी गैस सिडेंलर में 200 रुपए की सब्सिडी की बात कह रहे हैं. लेकिन उनके इन वादों को कोई आधार नहीं है. क्योंकि अभी कांग्रेस के एजेंडे में नही हैं.
कांग्रेस की तरफ से हरीश रावत भले ही जनता को सुविधा देने का दावा या वादा करें, लेकिन यह वादे कांग्रेस की सरकार आने के बाद पूरे हो पाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है. दरअसल हरीश रावत लोगों को फ्री बिजली और गैस सब्सिडी देने की बात कह रहे हैं, जबकि उनकी तरफ से की जा रही है घोषणाएं कांग्रेस मानने को तैयार नहीं है. यह सब बातें नेता प्रतिपक्ष पीतम सिंह के उस बयान से जाहिर हो जाती है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि हरीश रावत कुछ भी कह रहे हो, लेकिन कांग्रेस की आधिकारिक घोषणाएं मेनिफेस्टो को ही माना जाएगा.
हरीश रावत की घोषणाओं पर जब प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं पर काम किया जाएगा या फिर यह कांग्रेस की घोषणाएं होंगी, इसका फैसला घोषणा पत्र को लेकर बनाई गई कमेटी के निर्णय पर निर्भर करेगी.
कांग्रेस की आपसी लड़ाई के बीजेपी खूब मजे ले रही है. एक तरफ हरीश रावत इन घोषणाओं के जरिए प्रदेश में वोट पाने की कोशिश में है. वहीं, दूसरी तरफ प्रीतम सिंह ने अपना बयान जारी कर उनकी इन घोषणाओं की हवा निकाल दी है. कांग्रेस पर पलटवार करते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल कहते हैं कि कांग्रेस के अंदर जिस तरह की फूट है, उससे जाहिर है कि कांग्रेस अभी अपने अंदरूनी झगड़ों से ही उबर नहीं पाई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

