कांग्रेस विधायक ने बांधे मुख्ममंत्री धामी की तारीफ के पुल

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजनीति में अक्सर देखा गया है कि पक्ष व विपक्ष हमेशा एक दूसरे पर हमलावर रहते हैं। लेकिन इस बार धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है।
धारचूला में मोबाइल नेटवर्क की मांग को लेकर विधायक हरीश धामी मंगलवार को देहरादून में सदन के बाहर धरने पर बैठे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरना स्थल पर पहुंचे और हरीश धामी को अपने साथ सदन में लेकर गए। ओस दौरान हरीश धामी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए केंद्र सरकार से भी इस बारे में बातचीत करने के लिए कहा है। हरीश धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह अच्छा व्यवहार देखने मिला है। इसी प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही राज्य का विकास हो सकता है। इतना ही नहीं सदन में कार्यवाही के दौरान भी कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर सराहना की। और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व के मुख्यमंत्री तो उनके विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव करते थे। लेकिन सीएम धामी उनके विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं के निदान का भरोसा दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे जो भी सत्ता में उसे विपक्ष के विधायकों के साथ इसी तरह का व्यवहार रखना चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा