क्या हे आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान, सुबह-शाम हल्की ठंड ने दी दस्तक

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकाँश जिलों में मौसम साफ़ रहेगा जबकि कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश होने की सम्भावना है। हालाँकि मॉनसून कुछ दिनों में विदा हो जाएगा, लेकिन विदाई से पहले बारिश होने की संभावना है।

मानसून की विदाई से पहले मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में चटक धूप के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होता है। देहरादून में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। ओस गिरने से सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप और उमस से गर्मी का एहसास जारी है। बारिश का सिलसिला थमने के बाद चार धाम यात्रा में तेजी आ गई है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मॉनसून के बाद गोमुख और तपोवन ट्रैक पर भी रौनक लौट आई है। अब ग्लेशियर की ऊंची चोटियों पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोही भी तैयारी करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 'वीआईपी' की गिरफ्तारी के लिए आज जंतर-मंतर पर हुंकार; संयुक्त संघर्ष मंच और कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। अक्टूबर माह में चटक धूप खिलने से तापमान और बढ़ने की संभावना है, खासकर मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे शुष्क मौसम का असर महसूस होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेटियों की शिक्षा को पंख देने के लिए 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास' का लोकार्पण; 50 छात्राओं को मिलेंगी निशुल्क सुविधाएं