खटीमा : जंगल गए व्यक्ति पर मादा भालू ने किया हमला, पीड़ित साथियों के साथ जंगली मशरूम लेने के लिए गया था जंगल

खबर शेयर करें -

खटीमा: मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी क्रम में चांदपुर दिया इलाके में जंगल गए एक व्यक्ति पर मादा भालू ने हमला कर दिया है. घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में ना जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक से जमीन के सीमांकन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कानूनगो पर गिरी गाज; प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने किया तत्काल निलंबित

जंगली मशरूम लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला: बता दें कि पीड़ित भुवन सिंह अपने साथियों के साथ जंगली मशरूम लेने के लिए जंगल गया था. इसी दौरान एक मादा भालू ने भुवन सिंह पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से पीड़ित भुवन सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे कुछ दूरी पर मौजूद भुवन सिंह के साथी लाठी डंडे लेकर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया. भीड़ देखकर मादा भालू जंगल की ओर भाग गई.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाने से नाराज महिला त्रिशूल चौक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी; घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा, भीड़ हटाने के दौरान मची भगदड़ में कई लोग चोटिल

पीड़ित व्यक्ति की हालत सामान्य: खटीमा नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि भालू के हमले से पीड़ित व्यक्ति के दोनों हाथ जख्मी हुए हैं. युवक की फिलहाल हालत सामान्य है और उसका उपचार किया जा रहा है.

खटीमा क्षेत्र वनों से घिरा: मादा भालू के साथ दो बच्चे भी थे. भुवन सिंह अपनी बहन के घर में रहता है. खटीमा क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है. ऐसे में यहां पर गुलदार, टाइगर,हाथी सहित भालू के हमले की सूचना आती रहती है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रार्थना सभा में देरी से पहुंचने पर आठ छात्रों की छड़ी से पिटाई का आरोप; पीठ पर उभरे निशान, मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने बीईओ पौड़ी को सौंपे जांच के निर्देश