खाने को लेकर पति का हुआ विवाद, गुस्‍से में पत्नी ने उतारा मौत के घाट, बेटे ने की मदद

खबर शेयर करें -

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां परिजनों से खाने को लेकर विवाद हो गया और पत्नी ने बेटे संग मिलकर हत्या कर दी। जिसकी शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज करते हुए महज 2 घंटे के भीतर आरोपी पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला सुकमा के कुकानार थानाक्षेत्र के केरोतोंग गांव की है। जानकारी के अनुसार मुचाकी कोसा पंडुम (बीज त्यौहार) मनाकर देर रात को घर गया। पति की परिजनों से खाने को लेकर विवाद हो गया। पति की पत्नी और बेटे के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला नौबत खूनखराबे तक पहुंच गई। गुस्‍से में पत्‍नी ने बेटे संग मिलकर पति की हत्या कर दी। जिसकी शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर आरोपी पकड़ लिया पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

देर रात हुई हत्याः

जानकारी के मुताबिक बीती रात को कुकानार थानाक्षेत्र के केरातोंग में रात को एक हत्या हुई जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि कोसा मुचाकी जो कि दिनभर पंडुम (बीज त्योहार) मनाकर देर रात को घर गया। जहां खाना खाने को लेकर पत्नी मुचाकी बुधरी व बेटा मुचाकी पिडे के बीच में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

महज 2 घण्टे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पति-पत्‍नी और बेटे के बीच कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्‍से में पत्‍नी और बेटे ने कोसा के सीने व चेहरे पर घुसा मारा और गला दबाया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सुबह सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर महज 2 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा व उनकी टीम ने आरोपियों से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित