गर्लफ्रेंड की बहन को बेटे की चाहत, बॉयफ्रेंड ने पूरी की मनोकामना , 10 दिन बाद खुल राज तो हिल गया इलाका
एमपी के सतना जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में खुलासा होने के बाद सात लोग जेल पहुंच गए हैं। एक युवक ने गर्लफ्रेंड की बहन की चाहत पूरी करने के लिए खौफनाक कदम उठाया है। युवक के कदम से गर्लफ्रेंड की बहन की चाहत तो पूरी हो गई। मगर इसके लिए युवक ने अपनी दूसरी महिला मित्र की बलि ली है। युवक की पूरी करतूत का अब खुलासा हो गया, इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है। साथ ही लोग हैरान हो गए हैं।

दरअसल, सतना के रहने वाले गौरव सिंह की दोस्ती शहडोल निवासी सुधा गोले से हुई थी। सुधा के पति की मौत हो गई है। गौरव सुधा से जल्द ही शादी करने वाला था। सुधा की बहन अर्चना है। अर्चना की शादी हो गई है। उसकी दो बेटी है। सुधा ने ही अपनी बहन की मुलाकात गौरव से करवाई है। गौरव के सामने अर्चना ने अपनी समस्या बताई। साथ ही बेटे की चाहत वाली बात भी बताई। गौरव से अर्चना ने कहा था कि ससुराल के लोगों को बेटा चाहिए, हमारी दो बेटियां इसलिए वह हमें परेशान करते हैं।
जानकारी के अनुसार ने अर्चना नसबंदी करवा चुकी थी। ससुरालवालों की वजह से वह फिर से नसबंदी खुलवाई। इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। दुर्भाग्य से कोख में ही भ्रूण की मौत हो घई। अर्चना ने डर से ससुरालवालों को यह जानकारी नहीं दी। गौरव से मुलाकात के दौरान अर्चना ने बेटे की चाहत बताई। इसके बाद अर्चना, सुधा और गौरव ने किसी बच्चे के अपहरण की साजिश रची।
इसके बाद गौरव ने बच्चा चोरी की प्लानिंग की। प्लान के हिसाब से दूसरे के बच्चे को लाकर अर्चना उसे अपना बच्चा बता देती। इसके लिए अर्चना कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती हो गई। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अर्चना बच्चे की चोरी में असफल रही।
दूसरी महिला मित्र के बच्चे की चोरी
पुलिस के अनुसार गौरव सिंह के संबंध सुधा के अलावा किशनी नाम की महिला से भी थे। किशनी का एक चार महीने का बच्चा था। वह एक टेंट हाउस में काम करती थी। सुधा और गौरव की नजर किशनी के बच्चे पर गई। इसके बाद दोनों ने किशनी के बच्चे का अपहरण का प्लान बनाया। गौरव ने किशनी को अपने घर बुलाया। इसके बाद नींद की उसे 19 गोलियां खिला दीं। बेहोश होने के बाद गौरव ने उसे गला घोंट कर मार दिया।
किशनी के चार महीने के बच्चे को गौरव ने अर्चना को सौंप दिया। इस बीच किशनी के परिवार के लोगों को उसके लापता होने की खबर लग गई। तीन मार्च को किशनी लापता हुई थी। 13 मार्च को सड़ी गली स्थिति में उसकी लाश मिली। लाश मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चे को लेकर भाग गए थे। वहीं, अर्चना के ससुराल के लोगों ने बच्चे को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद आरोपी उसे कटनी में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पूरे मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

