तीन महिलाओं को पुलिस ने आटो से इस हाल में पकड़ा, वर्दी वालों को देख भाग निकला चालक
जिले में पुलिस लगातार शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। चेकिंग अभियान के साथ ही छापेमारी कर शराब तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी सिलसिले में गया के डोभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आटो से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख कर आटो का चालक भागने में सफल रहा। खबर के मुताबिक थाना क्षेत्र के मटनमोड के पास पुलिस ने एक आटो पकड़ा। जैसे ही आटो को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, वैसे ही आटो का चालक भाग निकला। आटो में देसी शराब के साथ बैठी तीन महिला को मौके से पकड़ लिया गया। आटो से कुल 126 लीटर शराब बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक पकड़ी गईं महिलाएं शराब की तस्करी का काम करती हैं। गिरफ्तार किए गये महिला की शिनाख्त केशापि गांव के पारो देवी, रूबी देवी और शकुंतला देवी के रुप में हुई है। तीनों महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही आटो के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज उसे जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

