धनिया, पुदीना और इमली की चटनी खाते-खाते हो गए हैं बोर, तो अब खाए उत्तराखंड की स्पेशल भांग की चटनी, ऐसे करें ट्राई

खबर शेयर करें -

अगर आप भी धनिया, पुदीना और इमली की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको भांग की चटनी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। उत्तराखंड की स्पेशल भांग की चटनी आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

भांग की चटनी का चटाकेदार टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी का फेवरेट बन सकता है। आइए भांग की चटनी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले पैन में हाफ कप भांग के बीज डालकर धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी

दूसरा स्टेप- आपको भांग के बीजों को हल्का भूरा होने तक भूनना है और बीजों को लगातार चलाते रहना है। बीजों को भूनने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

तीसरा स्टेप- अब ब्लेंडर में भुने हुए भांग के बीज एक कप हरे धनिए की पत्तियां, 2 स्पून कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ अदरक डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- ब्लेंडर में 4 लहसुन की कलियां, एक स्पून नमक, एक स्पून नींबू का रस और हाफ कप पानी भी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

पांचवां स्टेप- इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए एक पैन में मीडियम आंच पर एक बड़ी स्पून घी गर्म कर लीजिए। अब 2 साबुत सूखी लाल मिर्च को गर्म घी में महज 5 सेकेंड तक भून लीजिए।

छठा स्टेप- अब इस तड़के को चटनी के साथ अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपकी टेस्टी, चटपटी और हेल्दी भांग की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा

आप उत्तराखंड की फेमस भांग की चटनी को चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए पहाड़ी स्टाइल में बनी भांग की इस चटनी का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad