नैनीताल: भाजपा नेत्री कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट से ठोकी दावेदारी; कहा- पार्टी जिसे भी देगी टिकट, पूरी निष्ठा से करेंगी समर्थन

खबर शेयर करें -
नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि संगठन में लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अब वे विधानसभा पहुंचकर क्षेत्र की जनता की सीधे सेवा करना चाहती हैं।

1995 से संगठन में सक्रिय, 2017 और 2022 में भी कर चुकी हैं दावेदारी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमला आर्या ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1995 से लगातार भारतीय जनता पार्टी की एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। पार्टी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कई महत्वपूर्ण दायित्वों को उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया है।
उन्होंने जानकारी दी कि इससे पूर्व वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने नैनीताल सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी, हालांकि उस समय उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल सका था।

जनप्रतिनिधियों की सुस्ती पर जताई चिंता, पार्टी हाईकमान के फैसले को बताया सर्वोपरि

क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए कमला आर्या ने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में सुस्ती के कारण आज क्षेत्र की जनता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रही है। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे चुनाव मैदान में उतरना चाहती हैं।
हालांकि, उन्होंने पार्टी अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह भी स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होगा। उन्होंने कहा कि संगठन जिसे भी नैनीताल विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करेगा, वे एक सच्चे सिपाही की तरह उसे पूरा समर्थन देंगी और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगी।
यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर: नगला पैदल रास्ता खोलने और अंडरपास निर्माण की मांग पर फूटा गुस्सा; विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्रामीणों संग स्टेशन पर दिया धरना, डीआरएम के लिए स्टेशन अधीक्षक को सौंपी चूड़ियां
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई एसडीएम बदले