यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह ने दी स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

लालकुआं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री भुवन सिंह बिष्ट ने आदरणीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन अर्पित किया है।
अपना शोक संदेश जारी करते हुए श्री भुवन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम, पहाड़ की अस्मिता और जनहित के लिए आजीवन समर्पित रहे आदरणीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल जी को नैनीताल में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. जंतवाल केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि पहाड़ के आम जनमानस की आवाज और सच्चे मार्गदर्शक थे।
श्री सिंह ने भावुक होते हुए आगे कहा कि डॉ. जंतवाल का सरल व्यक्तित्व, अटूट विश्वास, संघर्षशील जीवन और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की भावना सदैव याद रखी जाएगी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की नींव रखने से लेकर प्रदेश के जल, जंगल, जमीन, हक-हकूक और पहाड़ की एकता के लिए उनका ऐतिहासिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को समर्पित रखा, जो आज के दौर में एक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि डॉ. जंतवाल का जाना संपूर्ण उत्तराखंड, नैनीताल क्षेत्र और विशेष रूप से उत्तराखंड क्रांति दल परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके दिखाए गए संघर्ष और सेवा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, मित्रों व उनके समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ऐसी महान विभूति को विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।

भवदीय,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राष्ट्रीय स्तर पर बजा लालकुआं नगर पंचायत का डंका; 'अर्बन लर्नाथन 2.0' में हासिल किया प्रथम स्थान, 17 नवंबर को देहरादून में मिलेगा सम्मान

भुवन सिंह
केंद्रीय संगठन मंत्री
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी)


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चेयरमैन और कोतवाल विवाद में चरमराई शहर की व्यवस्था; रातभर गुल रहीं स्ट्रीट लाइटें, सुबह से सफाई ठप, कोतवाल के तबादले पर अड़े कर्मचारी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें