पंतनगर में कल यानी 4 अक्टूबर से 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का होगा आगाज, मेले का अवलोकन करेंगे सीएम धामी

खबर शेयर करें -

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में कल यानी 4 अक्टूबर से 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का आगाज हो रहा है. जिसका शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे. चार दिन तक चलने वाले इस किसान मेले में देश के कोने-कोने से किसान प्रतिभाग करेंगे.

प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित मेले में किसानों के लिए उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधों को बिक्री के लिए रखा जाएगा. इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी. वहीं, किसान मेले में कई प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत

सीएम धामी करेंगे मेले का शुभारंभ: किसान मेले का शुभारंभ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी करेंगे. मेले में किसानों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधे समेत फर्टिलाइजर को प्रदर्शनी में रखा जाएगा. इसके अलावा किसानों को वैज्ञानिकों की टीम वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती करने के गुर भी बताएगी.

मेले का अवलोकन करेंगे सीएम धामी: जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. वे चार दिन तक चलने वाले मेले का शुभारंभ कर मेले का अवलोकन भी करेंगे. उन्होंने बताया कि एक घंटे तक सीएम धामी मेले में भ्रमण करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना

नेपाल से भी बीज खरीदने आते हैं किसान: गौर हो कि कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की ओर से हर साल रबी और खरीफ की बुआई से पहले विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन किया जाता है. मेले में देश के कई राज्यों से किसान प्रतिभाग करते हैं. इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी किसान बीज खरीदने के लिए मेले में पहुंचते हैं. संभावना जताई जा रही है कि चार दिन में 25 हजार से ज्यादा किसान मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad