पत्नी की लाश के साथ सोने वाला पति क्याें पहुंचा सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें -

बरेली : पत्नी की लाश संग सोने वाले आरोपित पति को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात के बाद से आरोपित मनोज जगह बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह खुद को मानसिक मंदित दिखाने की कोशिश में जुटा रहा लेकिन, वह अपने इरादों में कामयाब न हुआ।

सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि बीते साल मई 2021 में करेली गांव में एक घर के बंद कमरे में महिला का शव मिला था। महिला के शव से दुर्गंध आ रही थीं। जांच में सामने आया कि दोनों की वर्ष 2011 में रौंधी गांव की रहने वाली ममता से आरोपित मनोज की शादी हुई थी। दोनों के बीच आय दिन झगड़ा होता था। इसी के बाद पत्नी ने पति को छोड़कर मायके में रहने की बात कही। यह बात मनोज को नागवार गुजरी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

उसके पत्नी ममता को कमरे में बंद कर दिया। मजदूरी पर जाता। घर आता, खुद खाना बनाता और खा लेता। बाहर ही सो जाता। भीषण गर्मी में पत्नी दरवाजा खोलने के लिए पत्नी चिल्लाती रही लेकिन, उसने दरवाजा नहीं खोला। करीब पांच दिन बाद ममता की आवाज बंद हो गई। कुछ ही दिन बाद आस-पास दुर्गंध फैलने लगी। पड़ोसियों ने मनोज को बताया तो वह गुपचुप तरीके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पुलिस पहुंची। कमरे का ताला तुड़वाया गया तो महिला का शव बेड के नीचे मिला। खाना-पानी बंद होने के चलते उसकी मौत की बात सामने आई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। तब से आरोपित फरार चल रहा था। मामले में महिला के स्वजन ने नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य पर कोई आरोप नहीं पाए गए थे। लिहाजा, पुलिस को मनोज की तलाश थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।