पिथौरागढ़ : बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर बोला हमला, दो मासूमों की गई जान, एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की जान गई है, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग खौफजदा हैं. घटना भारत नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है.

ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत: बताया जा रहा है कि जिले के नजदीकी बजांग थलारा गांव पालिका डोर गांव में ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं हमले में घायल हो गई, सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे. इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई. इस दौरान ततैयों ने हमला बोल दिया. इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व SP लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने और धमकी देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एक्शन
घटना के बाद गांव में पसरा मातम: ततैयों के हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे से गांव में मातम पसरा है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है .ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें 👉  टिहरी हादसा: पिता को मुखाग्नि देकर लौट रहे बेटे की भी मौत, गमगीन नेलचामी पट्टी के 8 घरों में नहीं जले चूल्हे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सरकार से पूछा- 'क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा?', 28 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट