पुलभट्टा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पूर्व बीडीसी के पति के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें -

यशवंत कुमार, किच्छा : 21 फरवरी की देर रात्रि बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कि गुत्थी को आज पुलभट्टा थाना पुलिस ने सुलझा लिया, उक्त मामले में बुजुर्ग के रिश्तेदार राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। जल्दआरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, हत्या के पीछे पुश्तेनी कारोबारी विवाद व  राजनीतिक प्रतिद्वंता बताई जा रही है। 

आरोपी राजकुमार मृतक का रिश्तेदार है। गौरतलब है कि 21 फरवरी की रात्रि में अजीतपुर निवासी गंगाराम राठौर की सोते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर टीम का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। 26 फरवरी को पुलिस टीम ने हत्या के आरोप राजकुमार को सकरस थाना बहेड़ी से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  गल्ला मंडी डबल मर्डर: मुलाकात या मौत का जाल? काउंसलर और छात्रा के रिश्ते पर गहराया रहस्य

पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि 21 फरवरी को उसका पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। इस दौरान उसने देर रात घटना को अंजाम दिया गया। हत्या कांड को अंजाम देने के बाद वह बरेली ओर सकरस बहेड़ी में रहा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  महफिल में भड़की कहासुनी में दोस्तों ने ले ली शुभम की जान और राज छिपाने को गर्लफ्रेंड भी बनी शिकार, हल्द्वानी डबल मर्डर का पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि अजीतपुर निवासी बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाइक राइडर का आतंक, कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

थाना पुलिस द्वारा इतने कम समय में मामले का खुलासा करने पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने थाना पुलिस की पीठ थपथपाते हुए सराहना की ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad