प्रेमी ने प्रेमिका से गिफ्ट किया मोबाइल वापस मांगा, मना करने पर उठा दिया यह कदम

खबर शेयर करें -

पाकुर: झारखंड के पाकुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे एक प्रेमी ने मोबाइल फोन ना लौटाने पर अपनी प्रेमिका का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। घटना महेशपुर थाने क्षेत्र की है।

पुलिस ने कहा कि अपराधी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक मोबाइल गिफ्ट किया था। जब उसने प्रेमिका से उसे वापस करने को बोला तो प्रेमिका ने मना कर दिया। जिसके चलते प्रेमी को गुस्सा आ गया तथा उसने प्रेमिका का क़त्ल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फुटबॉल मैच देखने के लिए निकली थी। मगर इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। फिर सोमवार को प्रेमिका का शव घर के ही पास एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला। मृतका के घरवालों ने कहा कि वे दोनों बीते 2 वर्षों से रिश्ते में थे। अपराधी अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था। मगर कुछ दिन पहले अपराधी के माता-पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

जिसके बाद से अपराधी प्रेमी अपनी प्रेमिका से अपने द्वारा गिफ्ट किया गया मोबाइल वापस मांग रहा था। मगर लड़की ने मोबाइल वापस करने से मना कर दिया था। रविवार को भी उन दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहुत विवाद हुआ था। पुलिस अफसर नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने बताया कि अपराधी ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि जब वे दोनों फुटबॉल मैच देखकर वापस आ रहे थे तो उसने किसी नुकीली चीज से प्रेमिका पर अटैक कर दिया। प्रेमिका की उसी समय मौत हो गई। तत्पश्चात, प्रेमी वहां से स्मार्टफोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अपराधी को कंकरबोना से गिरफ्तार किया है। तथा मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भिजवाया गया है।