फोन पर अभद्रता करने पर महिला सफाई कर्मी ने स्वास्थ्य कर्मी को चप्पलों से धुना

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर ।रूद्रपुर जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी द्वारा महिला सफाई कर्मी को फोन पर अभद्रता करना भारी पड़ गया महिला सफाई कर्मी ने स्वास्थ्य कर्मचारी से तंग आकर अस्पताल गेट पर उसे बुरी तरह चप्पलों से धुन दिया। बताया जाता है कि स्वास्थ्य कर्मी उस महिला सफाई कर्मी को फोन पर काल कर अभद्रता करता था। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो महिला ने एक अन्य महिला कर्मी से पूरा मामला बताया ।जब महिला कर्मी की साथी उसे समझाने लगी तो उससे भी अभद्रता की। इस पर महिला सफाई कर्मी ने उस युवक को अस्पताल के गेट पर ही चप्पलों से धुन दिया। मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। आखिरकार युवक ने महिला से माफी मांगी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना