मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने बड़बोले पन से एक बार फिर सुर्खियों में

काशीपुर वालो ने उनको पानी तक नहीं पूछा-त्रिवेंद्र

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते करते अचानक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल का दर्द जुबां पर आ गया और उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ” काशीपुर वालों ने मुझको पानी तक नहीं पूछा” बोलकर अपने विपक्षियों को चर्चा का एक मौका और दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये

बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत काशीपुर को लेकर दिये गये अपने बयानों से काफी सुर्खियों में रहते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए जब उन्होंने काशीपुर को कस्बा कहा था। उनका कस्बे वाला यह बयान काशीपुर में काफी विवादित रहा था वही बीते रोज जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शहर में थे। मंडी गेस्ट हाउस में स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया। काफी देर तक कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी और वीडियो बनाते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकारों से भी वार्ता की। उसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री आने वाले चुनावों का जिक्र करते रहे। पार्टी में आपसी नाराजगी को एक समान्य घटना बताते रहे। लेकिन इस बीच लगभग पौन घंटे का समय हो गया। जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कहना पड़ा कि कि काशीपुर वालों ने उन्हें पानी तक को नहीं पूछा। उनके इतना कहते ही वहाँ कार्यकर्ताओं और नेताओं की हंसी फूट पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज