विजिलेंस टीम ने एआरटीओ कार्यलय में मारा छापा, तीन हजार की रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कोटद्वार: विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इनपर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है।

विजिलेंस टीम ने आज आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि महेंद्र सिंह ने चालानी रसीद जारी करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। अब विजिलेंस टीम आरोपी के कार्यालय और आवास के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर 22 अगस्त को कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी की संपत्ति की भी जांच कर रही है और निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - अलका पाल

अगर कोई आपसे रिश्वत लेता है तो यहाँ करें शिकायत

यदि किसी सरकारी विभाग में काम कर रहे अधिकारी, कर्मचारी या लोक सेवक अपने कर्तव्यों को निभाते समय अवैध लाभ या रिश्वत मांगते हैं या आय से अधिक संपत्ति जुटाते हैं तो लोग सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना डर के जानकारी दें।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी अजय गणपति का औचक निरीक्षण: चेकिंग में लापरवाही और कंट्रोल रूम को गुमराह करने पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 से जवाब तलब
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, सुरेंद्र छाबड़ा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व ,पंजाबी समाज में खुशी की लहर